——
छत्तीसगढ़

कल का बड़ा झटका: कॉमर्शियल सिलेंडर महंगा, कारोबारियों की बढ़ी टेंशन

      रायपुर। 1 मई 2026 को 19 किलो वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में अचानक बड़ी बढ़ोतरी ने बाजार को झटका दिया है। इस वृद्धि के बाद देश के प्रमुख शहरों में गैस की कीमतें काफी ऊपर चली गई हैं। Delhi में सिलेंडर 3,071.50 रुपये, Mumbai में 3,024 रुपये, Kolkata में 3,202 रुपये और Chennai में 3,300 रुपये से अधिक हो गया है। इसके साथ ही 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर के दाम में भी करीब 261 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है।

      हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को इस बार राहत मिली है, क्योंकि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया।

      यह इस साल की तीसरी बड़ी बढ़ोतरी है, जिसका सीधा असर होटल, रेस्तरां और छोटे व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पड़ने वाला है। बढ़ती लागत के कारण इन सेक्टरों में सेवाएं महंगी होने की संभावना है। विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में उछाल और ऊर्जा संकट इस बढ़ोतरी के प्रमुख कारण हैं।

Related Articles

Back to top button