काँवड़ यात्रा आस्था का महापर्व है और इसकी गरिमा को बनाये रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है-शिव सेना, यूबीटी
भिलाई-शिव सेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) के दुर्ग भिलाई के संयुक्त जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने कहा कि पवित्र श्रावणी पर्व में लाखों की संख्या में, काॅवड़ लेकर श्रद्धालु विभिन्न राज्यों में स्थित पवित्र नदियों से जल लेकर, भगवान शिव के पुरातात्विक 12 ज्योतिर्लिंगों पर जलाभिषेक करने दोस्तों परिवार सहित, देशवासियों के उज्जवल भविष्य की मनोंकामना के साथ पहुँचते हैं।
सावन पर्व पर इस दौरान कावंड़िये डीजे की तेज आवाज के साथ अश्लील,आपत्तिजनक और भड़काऊ गानों का उपयोग भी करते हैं। डीजे की तेज आवाज के साथ उसकी साइज से भी यातायात बाधित होता है।डीजे की आवाज और साइज निर्धारित मानकों के भीतर रखना चाहिए ताकि यात्रा करते समय श्रद्धालुओं और आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
शिव सेना प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव,ने कहा कि काँवड़ यात्रा आस्था का महापर्व है और इसकी गरिमा को बनाये रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है।इसलिए डीजे पर बजने वाले गीतों का चयन पूरी सावधानी से किया जाए उनके वाहन से किसी भी स्थित में सड़क पर यातायात बाधित नहीं हो।श्रद्धालुओं तथा आम लोगों को परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाना चाहिए।ताकि लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित बनी रहे।
The post काँवड़ यात्रा आस्था का महापर्व है और इसकी गरिमा को बनाये रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है-शिव सेना, यूबीटी appeared first on Pramodan News.