——
विविध ख़बरें

गहोई वैश्य समाज भिलाई – दुर्ग ने मनाई मैथिली शरण गुप्त की 140वीं जयंती

भिलाई-सावन की रिमझिम बारिश के साथ गहोई बंधुओं ने दिनांक 9 अगस्त, 2026, को राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त “दद्दा जी” का 140 वां जन्मदिवस का उत्सव, सयान सदन नेहरू नगर में, हर्षौल्लास के साथ मनाया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गहोई वैश्य महासभा के छत्तीसगढ़ के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक ब्रजेश बिचपुरिया उपस्थित थे। विशेष अतिथि के रूप में संरक्षक नंदू बिचपुरिया,डॉ संध्या नगरीय, राकेश रूसिया उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गहोई वैश्य समाज के अध्यक्ष विनय पिपरसनिया द्वारा की गई।अतिथियों द्वारा “दद्दा जी” को दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर, सादर नमन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर स्वागत वक्तव्य के बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों जिसमें शामिल थी सरस्वती वंदना,स्वजनों की रचना प्रस्तुति,बालवृंद की सांस्कृतिक प्रस्तुति,महिलाओं द्वारा काव्य पाठ आदि की प्रस्तुति दी गई।डॉ संध्या नगरीय के मार्गदर्शन में रक्त दान शिविर आयोजित किया गया था। जिसमें 35 से ज्यादा गहोई सदस्यों ने रक्तदान कर राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त की जयंती मनायी ।

ब्रजेश बिचपुरिया ने अपने वक्तव्य में “दद्दा जी” के दिखाए रास्ते का अनुसरण करने की बात कही। साथ ही 17 जनवरी 2027 में होने वाले गहोई महाकुंभ जो कि झांसी में होने वाला है, लगभग पचास हजार लोगो के पहुंचने का अनुमान है। उसमें भिलाई दुर्ग से ज्यादा से ज्यादा लोगों से पहुंचने का आग्रह किया गया। मंच संचालन आस्था सिंजारिया द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य जिसमें मुख्य रुप से राकेश बहारिया, विनोद लोहिया ,रमन बिचपुरिया, पवन खरिया, रजत बेहरे ,अशोक खंताल,संदीप गहोई ,अरुण इरोदिया,राजदेव कनकने,गिरीश सिजारिया, विक्रम मोदी, सर्वेश बिचपुरिया, दीदी रमा पहरिया आदि शामिल थे के सहित कार्यक्रम में गहोई समाज के वरिष्ठ सदस्य  दीपक कनकने, राजेश नागरिया, ए.के लोहिया, संजय पीपरसानिया, अरुण गुप्ता,गिरी सिजारिया, राकेश गुप्ता,राजीव नगरिया, प्रदीप गुप्ता, श्रीमती कविता गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, राजेश दरिया, अशोक कंटल, श्यामलाल गुप्ता, वीरेंद्र भरसानिया, सुदीप सोनी, सुनील कुमार, प्रदीप गहोई,संजीव बिचपुरिया, मणिकांत गुप्ता, मनोज बिचपुरिया,ओमप्रकाश गुप्ता, राजेंद्र कुमार, शिवकुमार,नीरज, सतीश कनकने, ओमप्रकाश मरेले, श्रीमती उर्मिला मरेले, सर्वेश बिचपुरिया, विनय गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, रमेश बिचपुरिया, निकिता गुप्ता,नीरज, संध्या नगरिया, विक्रम गुप्ता, अनिल कुमार,सौरभ गुप्ता ,शेखर गुप्ता ,लवली गुप्ता,सविता गुप्ता, राजीव नगरिया, सुरभि खारिया, रोहित गुप्ता, हिमांशु गुप्ता,मनीष गुप्ता, आशीष सीजारिया,मोहन कुमार गुप्ता,संदीप गहोई आदि उपस्थित थे l

The post गहोई वैश्य समाज भिलाई – दुर्ग ने मनाई मैथिली शरण गुप्त की 140वीं जयंती appeared first on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button