——
विविध ख़बरें

नगर निगम के जोन 2  कार्यालय द्वारा बरती जा रही हैं साफ सफाई के कार्यों में गंभीर अनियमिताएं एवं लापरवाही

गंभीर संक्रामक बीमारियों के फैलने का इंतजारकर रहे जिम्मेदार लोग

भिलाई नगर – भिलाई नगर निगम के जोन 2 वैशाली नगर में साफ सफाई कार्यो में गंभीर अनियमिता देखने को मिल रही है । निगम को राजस्व मामले में इस जोन से महत्पूर्ण योगदान है । निगम के आयुक्त राजीव पांडे द्वारा वार्ड का दौरा कर अधिकारी को निदेश देने के बाद भी साफ सफ़ाई कार्यों में लापरवाही दिखाई दे रही है।वैशाली नगर जोन में 14 वार्ड आते है ,प्रत्येक वार्ड हेतु 27 -27 सफाई कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जा रही हैं। सफाई गाडी हो या सफाई कर्मचारी, वार्ड में नियमित नहीं आने की शिकायत वार्डवासियों ने की है। वही वैशाली नगर जोन 2 जिसमें एक वार्ड विधायक एवं पार्षद रिकेश सेन का वार्ड क्रमांक 26 रामनगर मुक्तिधाम में आता है, वहां के नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी नगर निगम के चक्कर काटन पड़ रहा है ।

वैशाली नगर जोन 2 में 14 वार्डों में आधे वार्ड ऐसे हैं जो पाश कॉलोनी में शामिल है।जिसमें साफ-सफाई का कार्य निगम को कम करना है, फिर भी सफाई कार्य न होंने की शिकायत मिल रही है । सबसे ज्यादा परेशानी का सामना श्रमिक बस्तियों में रहने वालों को करना पड़ रहा है। जिसमें से राजीव नगर,वृंदा नगर, जवाहर नगर, प्रेम नगर, घासीदास नगर, सुपेला बस्ती,शास्त्री नगर, कुरूद बस्ती में कुछ श्रमिक क्षेत्र ऐसे हैं जहां कई माह से नालियों की सफाई नहीं की गई है ।

अमृत संदेश के संवाददाता इस्माइल खान ने कुछ वार्डो का दौरा किया जहां साफ सफाई कार्यो में लापरवाही की जानकारी वार्ड वासियों द्वारा दी गई जो काफी गंभीर स्थिति को दर्शाता है। लोगों के घरों में नालियों का गंदा पानी नलों के पानी में मिल रहा है, सार्वजनिक शौचालय में नियमित साफ सफाई न होने से लोगों के स्वास्थ्य पर बड़ा बुरा असर पड़ रहा है ।समय समय पर आयुक्त राजीव पांडे द्वारा सतत रूप से दौरा कर साफ सफाई कार्यो को दुरुस्त करने अधिकारियों को निर्देश भी दिया जा रहा है,परंतु धरातल में वार्डो में सफाई व्यवस्था में गंभीर लापरवाही देखी जा रही है, जो चिंता का विषय है।

निगम के स्वास्थ्य विभाग का बजट 5 वर्षों में 5 गुना अधिक कर दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग जो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण विभाग माना जाता है, परंतु इस विभाग के मुख्य अधिकारी अपनी जवाबदेही से बचते हुए दिखते है। आम लोगों की समस्याओं से उन्हें कोई सरोकार नहीं है। वैशाली नगर में पूर्व में ऐसे अधिकारी भी नियुक्त थे जो कभी वार्ड का दौरा भी नहीं करते थे। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग में नए अधिकारी को नियुक्त किया गया है, उम्मीद है आगे वार्डों की साफ सफाई कार्य में गति आएगी।

The post नगर निगम के जोन 2  कार्यालय द्वारा बरती जा रही हैं साफ सफाई के कार्यों में गंभीर अनियमिताएं एवं लापरवाही appeared first on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button