छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई
——
दुर्ग। राज्यपाल रमेन डेका आज सांसद विजय बघेल के पुत्र चि. सौरभ के आशीर्वाद समारोह में शामिल होने भिलाई पहुंचे। राज्यपाल ने सांसद बघेल के परिजनों से सौहार्दपूर्वक मुलाकात की और वर-वधु चि. सौरभ एवं सौ. पल्लवी को सुखमय और समृद्ध दांपत्य जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह में उपस्थित जनों ने राज्यपाल का आत्मीय स्वागत किया और नवदंपत्ति को शुभकामनाएँ दीं।