Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईविविध ख़बरें

भिलाई की झिलमिली ने जीता मिसेज वर्ल्ड यूनिवर्स इंटरनेशनल 2024 का खिताब

वियतनाम में आयोजित प्रतियोगिता में झिलमिली बनर्जी ने बढ़ाया भारत का गौरव, बनीं पहली बंगाली महिला विजेता

 

       भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई की झिलमिली बनर्जी ने मिसेज वर्ल्ड यूनिवर्स इंटरनेशनल 2024 का खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। नेशनल डायरेक्टर और प्रोड्यूसर आदित्य खुराना द्वारा आयोजित इस पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन थाईलैंड में किया गया। झिलमिली ने अपने आकर्षक व्यक्तित्व और आत्मविश्वास के बल पर अनेक विदेशी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।

       सुपर मॉडल वर्ल्ड यूनिवर्स 2023, जोशुआ अज़र्स (फिलीपींस) ने उन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता हाल ही में 7 जून को वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में संपन्न हुई, जिसमें दुनिया भर से चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

       सूर्या विहार, भिलाई की निवासी और एक गृहिणी, झिलमिली बनर्जी ने विजेता घोषित होने के बाद सभी निर्णायकों, अपने परिवार और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। झिलमिली बनर्जी ने इस खिताब को जीतकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे भारतवर्ष को गर्वान्वित किया है। वह इस प्रतिष्ठित खिताब को जीतने वाली देश की पहली बंगाली महिला भी बन गई हैं।

Related Articles

Back to top button