विविध ख़बरें
अर्चना पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का मामला हुआ है दर्ज

अमृतसर स्वर्ण मंदिर में योग करने वाली अर्चना मकवाना ने दावा किया है कि उनको जान से मारने व दुष्कर्म की धमकियां मिल रही हैं। उनके आरोपों पर एसजीपीसी ने कहा कि उनको तुरंत शिकायत दर्ज करानी चाहिए। वह सिखों को बदनाम ना करें, क्योंकि एक सिख किसी महिला को गाली नहीं दे सकता है।

