छत्तीसगढ़
अली हुसैन बनाये गये भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव

भिलाई। भिलाई वैशाली नगर विधानसभा निवासी अली हुसैन सिद्धकी युवा तुर्क को जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई में सचिव पद की जवाबदारी मिली है जिम्मेदारी मिलने पर अली हुसैन ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज एवं जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर का आभार व्यक्त किया है अली ने कहा है की उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वहन जिम्मेदारी से करेंगे, संगठन को मजबूती देने के साथ डबल इंजन की सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ उनकी मुखरता से विरोध करेंगे।



