Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़रायपुर

अवैध विदेशी मदिरा जब्त, नागपुरा के मोर ढाबा से 23.01 लीटर शराब पकड़ी गई, कीमत ₹20,१००

       दुर्ग। जिला दुर्ग के अंतर्गत दुर्ग आंतरिक उत्तर वृत्त में आबकारी विभाग की कार्रवाई के तहत मोर ढाबा, नागपुरा क्षेत्र से अवैध रूप से परिवहन की जा रही विदेशी मदिरा जब्त की गई। यह कार्यवाही धारा 34(2) एवं 36 के तहत कायम प्रकरण क्रमांक 01 में की गई।

जप्त मदिरा की मात्रा एवं प्रकार:

  • 60 नग पाव गोवा स्प्रिट ऑफ स्मूथनेस व्हिस्की

  • 12 नग पाव मैकडॉवेल नंबर 1 व्हिस्की

  • 10 नग पाव रॉयल स्टैग व्हिस्की

  • 12 नग अद्धी (375 ml) मैकडॉवेल नंबर 1 व्हिस्की

  • 3 नग बोतल (750 ml) मैकडॉवेल नंबर 1 व्हिस्की

  • 2 नग बोतल (750 ml) रॉयल स्टैग व्हिस्की

कुल जप्त मात्रा: 23.01 बल्क लीटर
कुल बाजार मूल्य: ₹20,100
विशेष: सभी मदिरा मध्य प्रदेश राज्य से लायी गई पाई गई है।

कार्रवाई का स्थान: मोर ढाबा, नागपुरा, दुर्ग
विवेचक अधिकारी: हरीश पटेल, आबकारी उप निरीक्षक

सहयोगी अधिकारी एवं स्टाफ:

  • धीरज कन्नौजिया – सहायक जिला आबकारी अधिकारी

  • सुप्रिया तिवारी, पंकज कुजूर, भूपेंद्र नेताम, प्रियांक ठाकुर, अनामिका टोप्पो, भोजराम रत्नाकर – आबकारी उप निरीक्षक

  • संदीप तिर्की, देव प्रसाद पटेल, चितेश्वरी ध्रुव – आबकारी आरक्षक

  • दुर्गा साहू, दुर्गेश – वाहन चालक

आबकारी विभाग द्वारा यह कार्रवाई अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के उद्देश्य से की गई, जिससे स्थानीय स्तर पर शराब माफिया गतिविधियों पर नियंत्रण किया जा सके।

Related Articles

Back to top button