Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़रायपुर

आईएएस बिपिन मांझी को बनाया गया छत्तीसगढ़ का नया राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त

       रायपुर| छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (भा.प्र.से.) अधिकारी बिपिन मांझी को राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी अधिनियम, 1960 की धारा 50-ख(2) के तहत की गई है। मांझी दो वर्ष की अवधि के लिए इस पद पर कार्यरत रहेंगे।

       मांझी वर्ष 2009 बैच के अनुभवी आईएएस अधिकारी रहे हैं और उन्होंने प्रशासन के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। सहकारी निर्वाचन आयुक्त के रूप में उनका दायित्व राज्य की सहकारी समितियों में निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करना होगा।

       राज्य सरकार के इस फैसले को सहकारी व्यवस्था में सुधार और सुशासन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नियुक्ति का आदेश राज्यपाल के नाम से एवं आदेशानुसार जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button