——
छत्तीसगढ़

आठवीं की छात्रा की आत्महत्या से हड़कंप, स्कूल प्रबंधन पर परिजनों के आरोप

रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा आकांक्षा सेन ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा छत्तीसगढ़ नगर स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर की विद्यार्थी थी।

घटना के बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि स्कूल में छात्रा को कथित तौर पर इस तरह डांटा-फटकारा गया कि वह मानसिक रूप से आहत हो गई। उनका आरोप है कि इसी सदमे को वह सहन नहीं कर पाई और उसने यह कदम उठा लिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related Articles

Back to top button