CMF Phone 1 Design Colour Option Revealed Ahead of July 8 Launch Customizable Panel and More All Details

CMF Phone 1 डिजाइन, कलर ऑप्शन
लॉन्च से पहले कंपनी ने CMF Phone 1 का पूरा डिजाइन रिवील कर दिया है। फोन ऊपरी बाएं कोने में पिल शेप डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ दिखाई देता है। कैमरा आइलैंड का बाकी पैनल की तुलना में अलग रंग है। यह शेड बाएं किनारे पर मौजूद वॉल्यूम रॉकर और दाईं ओर रखे गए पावर बटन में भी मौजूद है।
The engineer’s aesthetic.
CMF Phone 1 celebrates technical craftsmanship with its uniquely adaptable nature. Customisable. Functional. Yours.
Learn everything at the next Nothing Community Update on 8 July 2024, 10:00 BST. pic.twitter.com/0fqYkaf4OX
— CMF by Nothing (@cmfbynothing) July 3, 2024
CMF Phone 1 को बैक पैनल के निचले बाएं कोने में एक गोलाकार डायल के साथ भी देखा गया है। यह CMF Buds चार्जिंग केस के समान है। यह मॉड्यूलर प्रतीत होता है और इसका यूज डोरी या किकस्टैंड होल्डर के रूप में किया जा सकता है और यहां तक कि अन्य सहायक एक्सेसरीज का इस्तेमाल करके फोन को पर्सनलाइज्ड करने के लिए भी किया जा सकता है।
कंपनी ने एक प्रेस रिलीज के जरिए बताया है कि एक्सेसरीज को अटैच करने के साथ-साथ CMF Phone 1 यूजर्स “विभिन्न रंगों या मटेरियल के केस को स्वैप” करने में सक्षम होंगे। CMF ने यह भी पुष्टि की है कि हैंडसेट को चार कलर ऑप्शन – ब्लैक, ब्लू, लाइट ग्रीन और ऑरेंज में पेश किया जाएगा। नीले और नारंगी वेरिएंट में वीगन लेदर का पैनल होगा, जबकि काले और लाइट ग्रीन रंग के ऑप्शन में टेक्स्चर्ड फिनिश होगा।
CMF Phone 1 के फीचर्स
CMF Phone 1 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में अल्ट्रा XDR सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का सोनी सेंसर शामिल होगा। हैंडसेट में 5,000mAh की बैटरी होने की भी पुष्टि की गई है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 22 घंटे तक नॉन-स्टॉप YouTube स्ट्रीमिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।
CMF Phone 1 में 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.67-इंच AMOLED स्क्रीन होने की पुष्टि की गई है। यह MediaTek Dimensity 7300 5G SoC पर काम करेगा, जिसके साथ 8GB रैम को जोड़ा जाएगा, जिसे वर्चुअली एक्स्ट्रा 8GB तक बढ़ाया जा सकेगा।


