Google Analytics —— Meta Pixel
भोपालमध्य प्रदेशविविध ख़बरें

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्री श्री पटेल की माताजी स्वर्गीय श्रीमती पटेल को अर्पित की श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल एवं पूर्व राज्य मंत्री श्री जालम सिंह पटेल की माताजी स्वर्गीय श्रीमती यशोदा पटेल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्वर्गीय श्रीमती यशोदा पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button