Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़रायपुर

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ विधानसभा आवासीय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

मुख्यमंत्री का योगदान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी मां के सम्मान में बेल का पौधा रोपा

विधानसभा अध्यक्ष और विपक्ष के नेता: डॉ. रमन सिंह और डॉ. चरणदास महंत ने

क्रमशः सीताफल और हनुमान फल के पौधे लगाए

अन्य मंत्री और विधायकों की भागीदारी: विभिन्न मंत्रियों ने विभिन्न पौधे लगाए, जैसे कि नीम, महुआ, आंवला, हर्रा, लक्ष्मण फल, और पीपल

विशेष इकोलॉजिकल पार्क: 50 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है इकोलॉजिकल पार्क

स्मरणीय वृक्षारोपण: विधायकों और अधिकारियों ने अपनी मां की स्मृति में लगाए पौधे

 

       रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत छत्तीसगढ़ विधानसभा के आवासीय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी मां के सम्मान में बेल का पौधा रोपा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सीताफल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने हनुमान फल और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नीम का पौधा लगाया।

       विधानसभा आवासीय परिसर में हुए इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने रामफल, वन मंत्री केदार कश्यप ने महुआ, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने आंवला, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने हर्रा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लक्ष्मण फल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बेल और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने पीपल का पौधा लगाया।

       इस आयोजन में विधायकों और राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपनी मां की स्मृति में पौधे लगाए। आज के कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के सौ से अधिक पौधे लगाए गए। वन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि विधानसभा के आवासीय परिसर में 50 एकड़ क्षेत्र में एक इकोलॉजिकल पार्क (Ecological Park) विकसित किया जा रहा है। इस पार्क के तहत ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Related Articles

Back to top button