Google Analytics —— Meta Pixel
विविध ख़बरें

कर्मचारी राज्य बीमा योजना, कर्मचारी भविष्य निधि योजना और एनपीएस पर बड़ा अपडेट

  • भारत में पेरोल रिपोर्टिंग: एक रोजगार परिप्रेक्ष्य नवंबर, 2024 प्रकाशन का विमोचन

  • नवंबर 2024 के दौरान, एनपीएस ने कुल 40,920 नए योगदानकर्ता दर्ज किए। अक्टूबर 2024 में इनकी संख्‍या 64,977 थी।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ, एनपीएस और ईएसआई पर ताजा रिपोर्ट आई है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय सितंबर 2017 से आगे की अवधि के लिए औपचारिक क्षेत्र में रोजगार से संबंधित आंकड़े जारी कर रहा है।

इसमें तीन प्रमुख योजनाओं अर्थात कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) योजना, कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) योजना और राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) के अंतर्गत सदस्यता लेने वाले लोगों की संख्या संबंधी जानकारी का उपयोग किया गया है।

कर्मचारी भविष्य निधि योजना:

नवंबर, 2024 के दौरान ईपीएफ से जुड़ने वाले सदस्‍यों की कुल संख्या 8,74,420 है, जो अक्टूबर, 2024 में 7,86,196 थी।

कर्मचारी राज्य बीमा योजना:

नवंबर, 2024 के दौरान ईएसआई योजना के तहत नए पंजीकृत कर्मचारी और अंशदान देने वाले कर्मचारियों की संख्या 11,82,501 रही, जो अक्टूबर, 2024 में 13,07,888 थी।

राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस):

नवंबर 2024 के दौरान, एनपीएस ने कुल 40,920 नए योगदानकर्ता दर्ज किए। अक्टूबर 2024 में इनकी संख्‍या 64,977 थी।

The post कर्मचारी राज्य बीमा योजना, कर्मचारी भविष्य निधि योजना और एनपीएस पर बड़ा अपडेट appeared first on Suchnaji.

Related Articles

Back to top button