Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़

कानपुर में आनंद महिंद्रा समेत 13 के खिलाफ FIR, हादसे में स्कॉर्पियो का एयरबैग नहीं खुला, युवक की मौत

• कंपनी की ओर से भी इस पर प्रैस वक्तव्य जारी किया गया है जो समाचार के साथ संलग्न है।

कानपुर/ उत्तरप्रदेश : कानपुर में आनंद महिंद्रा समेत 13 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज हुई है। आरोप है कि स्कॉर्पियो का एयरबैग नहीं खुलने की वजह से युवक की हादसे में मौत हो गई थी। पीड़ित ने बताया कि थाने और चौकी में कंपनी की इस लापरवाही को लेकर सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट की मदद से रायपुरवा थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

पिता ने डॉक्टर बेटे को गाड़ी गिफ्ट की थी

कानपुर के जूही इलाके में रहने वाले राजेश मिश्रा ने बताया कि 2 दिसंबर 2020 को जरीब चौकी स्थित तिरुपति ऑटो से एक ब्लैक स्कॉर्पियो 17.39 लाख रुपए में खरीदी थी। कंपनी की ओर से गाड़ी की खूबियों और सुरक्षा के बारे में बताया गया था। इतना ही नहीं, कई सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा द्वारा दिखाए गए ऐड देखकर इकलौते बेटे डॉ. अपूर्व मिश्रा को कार गिफ्ट की। 14 जनवरी 2022 को अपूर्व दोस्तों के साथ लखनऊ से कानपुर लौट रहे थे। कोहरे के चलते गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई और अपूर्व की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button