
छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा सहित सात राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बैठक में शामिल
नक्सलवाद के खिलाफ समन्वित रणनीतियों पर जोर
Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में नक्सल प्रभावित राज्यों की अंतरराज्यीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय, और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित हैं।
इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, और महाराष्ट्र के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, और केंद्र व राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए हैं। बैठक का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में समन्वित रणनीतियों का विकास करना और सुरक्षा चुनौतियों का समाधान ढूंढना है।