Google Analytics —— Meta Pixel
विविध ख़बरें

कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष पीएम प्रसाद पहुंचे वेस्टर्न कोलफील्ड्स, पढ़िए डिटेल

पी. एम. प्रसाद ने उमरेड क्षेत्र के पश्चात वेकोलि के नागपुर क्षेत्र का दौरा किया।

सूचनाजी न्यूज, नागपुर। कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष पीएम. प्रसाद रविवार को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड-वेकोलि के छौरे पर हैं। अपने एक दिवसीय प्रवास में उन्होंने उमरेड क्षेत्र के मकरधोकड़ा-3 खुली खदान का निरीक्षण किया।

वहाँ चल रही खनन गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने मकरधोकड़ा-3 के निर्माणाधीन पॉवर सब-स्टेशन के प्रगति कार्य का अवलोकन किया। तत्पश्चात उन्होंने फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी (FMC) प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया।

इस प्रोजेक्ट को गति प्रदान करने की दृष्टि से समुचित निर्देश दिये। उन्होंने क्षेत्र की टीम से संवाद के दौरान उनसे खनन कार्य में सुरक्षा के मापदंडों को पूर्णतः अपनाते हुए कोयला उत्पादन बढ़ाने को कहा। इसके उपरान्त उन्होंने क्षेत्र के उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।

पी. एम. प्रसाद ने उमरेड क्षेत्र के पश्चात वेकोलि के नागपुर क्षेत्र का दौरा किया। यहाँ उन्होंने सावनेर-1 भूमिगत खदान तथा इको पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने इको पार्क में पौधा-रोपण भी किया।

तत्पश्चात वे नागपुर क्षेत्र द्वारा आयोजित श्रमिक सम्मान समारोह में शामिल हुए। समारोह में उन्होंने क्षेत्र की टीम से संवाद करते हुए उत्कृष्ट कर्मियों का सम्मान किया।

इस दौरे में वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जे. पी. द्विवेदी, निदेशक तकनीकी (संचालन तथा योजना/परियोजना) ए. के. सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण प्रमुखता से उपस्थित रहे। उमरेड क्षेत्र के दौरे में क्षेत्रीय महाप्रबंधक मोहम्मद साबिर तथा नागपुर क्षेत्र के दौरे में क्षेत्रीय महाप्रबंधक सुनील कुमार उपस्थित थे।

The post कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष पीएम प्रसाद पहुंचे वेस्टर्न कोलफील्ड्स, पढ़िए डिटेल appeared first on Suchnaji.

Related Articles

Back to top button