Google Analytics —— Meta Pixel
अहिवाराछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़ सरकार ने विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को बनाया अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष

सरकार ने डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को सौंपी नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने की नई नियुक्ति

आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के मंत्री बनने से रिक्त हुआ था पद

राजनीतिक हलकों में कोर्सेवाड़ा की बढ़ती सक्रियता का माना जा रहा परिणाम

      अहिवारा। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

      भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने इसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में अहिवारा विधानसभा के लिए दिवाली का तोहफा बताया है।

      भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नटवरलाल ताम्रकार ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने अहिवारा की जनता का मान बढ़ाया है। अब विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई गंगा बहने की उम्मीद जगी है।

      डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त होने की सूचना मिलते ही अहिवारा बस स्टैंड पर पटाखों की गूंज और ढोल-नगाड़ों की थाप से माहौल उत्सवमय हो गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

      धनतेरस के अवसर पर यह निर्णय अहिवारा क्षेत्र के लिए “दुगुनी खुशी” लेकर आया है। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और प्रदेश नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

      राजनीतिक हलकों में इसे डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के बढ़ते प्रभाव और सक्रियता का परिणाम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button