——
छत्तीसगढ़

गंडई थाना प्रभारी की जांबाजी से बची 5 पर्यटकों की जान, उफनते दनिया पुल में फंसी कार से किया सुरक्षित रेस्क्यू

रायपुर।  रायपुर से मध्यप्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क जा रहे 5 पर्यटकों की जान कल रात गंडई थाना प्रभारी की जांबाजी से बच गई। मूसलाधार बारिश के चलते उफान पर आए दनिया पुल को पार करने के दौरान उनकी कार पानी के तेज बहाव में फंसकर बहने लगी थी।

घटना की सूचना मिलते ही गंडई थाना प्रभारी शिवशंकर गेंदले दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और बिना वक्त गंवाए खुद उफनते पानी में कूद पड़े। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद कार में सवार पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। थाना प्रभारी के इस अदम्य साहस और त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है

Related Articles

Back to top button