गणपति विहार में पर्यावरण दिवस मनाया गया

दुर्ग। स्थानीय बोरसी स्थित गणपति विहार कालोनी के फेज 4 में नागरिक समिति के द्वारा’ मेरा पौधा मेरी जिम्मेदारी” अभियान के अंर्तगत निवासियों से संकल्प पत्र भरवाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में कॉलोनीवासियों ने पौधा लगाने एव उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ सुशील चन्द्र तिवारी ने बताया कि गणपति विहार कालोनी को हराभरा एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए नागरिक समिति विगत चार वर्षों से पर्यावरण विशेषज्ञ भागवत वर्मा के मार्गदर्शन में निरंतर प्रयासरत है। समिति द्वारा समय-समय पर वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं हरित जागरुकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
समिति के गार्डन विकास प्रभारी प्रदीप कुमार अमृत एवं डी. आर गंधर्व ने बताया कि फेज 4 में स्थित गार्डन का विकास कार्य मध्यानी बिल्डर के सहयोग से किया जा रहा है। इस गार्डन में विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार एवं सजावटी फूल के पौधे लगाए जाएगें, जिससे क्षेत्र की हरियाली बढ़ेगी तथा नागरिको को स्वच्छ एवं सुंदर वातावरणउपलब्ध होगा।
नागरिक समिति ने सभी निवासियों से अपील की है कि वे केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनकी सुरक्षा एवं देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं।उपस्थित नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।
कालोनी के पर्यावरण प्रेमी नवीन तिवारी, आशिष पांडे, रघुवीर सिंह चनाप, के. डी. साहू, डी. लोकेश, कुलेश्वर साहू, मुकेश प्रधान, शरद साहू, ललित कुमार आदि का पर्यावरणसंरक्षण हेतु सक्रिय सहयोग रहता है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कालोनी के निवासियों ने हिस्सा लिया तथा सभी ने मेरा पौधा मेरी जिम्मेदारी अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।


