Google Analytics —— Meta Pixel
विविध ख़बरें

Bhilai Steel Plant: इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट की टीम ने कब्जेदारों से मकान खाली कराने में भी बनाया रिकॉर्ड, पढ़िए डिटेल

  • एसएलआरएम सेंटर नेवई में हॉर्टिकल्चर विभाग द्वारा 150 पौधे रोपे गए।
  • इंफोर्समेंट और पीएचडी के अधिकारी-कर्मचारी भी बने सहभागी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट (Enforcement Department) के अधिकारियों ने लगातार चौथे दिन कब्जेदारों के खिलाफ अभियान चलाने से पहले हरियाली के आंगन में दस्तक दी। एसएलआरएम सेंटर नेवई में पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए हॉर्टिकल्चर विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के 150 पौधे रोपे गए। जीएम केके यादव के नेतृत्व में पीएचडी के अधिकारी तथा कार्मिकों ने पौधारोपण किया।

ये खबर भी पढ़ें बोकारो स्टील प्लांट हड़ताल पर बड़ी खबर: धनबाद सहायक श्रमायुक्त के सामने BSL प्रबंधन ने CITU की मांग की खारिज

इसके बाद टीम कब्जेदारों को बेदखल करने के लिए आगे बढ़ी। प्रवर्तन विभाग (Enforcement Department) द्वारा संपदा न्यायालय (Estate Court) के आदेश पर पुलिस बल के सहयोग से आज चोथे दिन भी भी बेदखली की कार्यवाही जारी रही। सेक्टर-6 अनफिट ब्लॉक से 15 डिक्री आदेश के आवासों से अवैध कब्जेधारियों को बेदखल किया गया। साथ ही दरवाजा-खिड़की निकाल कर बिजली कनेक्शन काट दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें इंडियन इंस्ट्रीट्यूट ऑफ वेल्डिंग Bhilai ब्रांच के चेयरमैन बने BSP CGM आरके बिसारे

सिविल विभाग द्वारा पार्शियल डेमोलिशन शुरू कर दिया गया है। डिक्री आदेशित आवास 253/2023, 254/2023, 255/2023, 256/2023, 257/2023,257/2023,258/2023,259/2023,260/2023,261/2023,262/2023,263/2023,264/2023,265/2023,266/2023,तथा 267/2023 को खाली कराया गया। प्रवर्तन विभाग द्वारा अवैध कब्जेधारियों, भू माफियाओं और दलालों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी। आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्यवाही भी किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें इंडियन इंस्ट्रीट्यूट ऑफ वेल्डिंग Bhilai ब्रांच के चेयरमैन बने BSP CGM आरके बिसारे

इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 285 बीएसपी आवासों से अवैध कब्जेधारियों को बेदखल किया गया है। इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक कुल 123 डिक्री पर क्रियान्वन किया गया है, जो कि रिकॉर्ड है।

ये खबर भी पढ़ें रथयात्रा महोत्सव अपडेट: महाप्रभु का अब नए भेष में दर्शन, ओडिसी नृत्य ने लूटी वाहवाही

The post Bhilai Steel Plant: इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट की टीम ने कब्जेदारों से मकान खाली कराने में भी बनाया रिकॉर्ड, पढ़िए डिटेल appeared first on Suchnaji.

Related Articles

Back to top button