Google Analytics —— Meta Pixel
भोपालमध्य प्रदेशविविध ख़बरें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवसर पहुंचकर श्रीमती पाठक के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली जिले के देवसर में सिहावल विधायक श्री विश्वामित्र पाठक के निवास पहुँचकर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती हीराकली पाठक के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक-संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की बाबा श्री महाकाल से प्रार्थना की। इस दौरान विधायक श्री विश्वमित्र पाठक और परिजन तथा सिंगरौली विधायक श्री राम निवास शाह सहित जन प्रतिनिधि एवं आम जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button