Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की नेतृत्व में रायपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक कदम

राज्य के सभी अस्पतालों में गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और नर्सिंग होम एक्ट को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए मंत्री जायसवाल ने की बैठक

       रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का संकल्प लिया है।

       स्वास्थ्य मंत्री ने आज रायपुर में मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय काम-काज की समीक्षा की। इस मौके पर श्री जायसवाल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्ले भी शामिल थीं।

       श्री जायसवाल ने अधिकारियों से राज्य में सभी आवश्यकता पूर्ण लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य के सभी शासकीय अस्पतालों में गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया और अधिकारियों से औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया।

       उन्होंने नर्सिंग होम एक्ट को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए भी निर्देश जारी किए और डॉक्टरों के द्वारा बिना दर्द निवारक दवाओं की बिक्री पर सख्ती से कार्यवाही करने का आदेश दिया।

       इस अवसर पर बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ. सी.आर.प्रसन्ना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री भोसकर विलास संदिपान, संचालक स्वास्थ्य सेवायें श्री जे.पी.मौर्य, आयुष विभाग की संचालक सुश्री नम्रता गांधी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button