Google Analytics —— Meta Pixel
मध्य प्रदेश

जंगल में चल रहा था कथा का आयोजन, अचानक गिरा पेड़, आधा दर्जन लोग घायल

महराजगंज
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में निचलौल वन रेंज के ढेसों जंगल  के बीच स्थित वनसत्ती माता मंदिर पर कथा का आयोजन चल रहा था। जहां पर कुछ लोग बैठकर कथा सुन रहे थे इसी बीच अचानक कथा सुन रहे लोगों पर एक पेड़ गिर गया।

इस दौरान पेड़ के चपेट में आकर छह लोग घायल हो गए।  हादसे के बाद मौके पर लोगों में चीख पुकार मच गई। वहीं लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने तीन घायलों की हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मिश्रौलिया गांव निवासी एक परिवार की ओर से निचलौल वन रेंज के जंगलों के बीच से होकर पुजारी बहुवर सड़क के किनारे स्थित वनसत्ती माता मंदिर पर कथा का आयोजन किया गया था। जहां पर पूजा पाठ के बाद लोग बैठकर कथा सुन रहे थे इसी बीच बगल में खड़ा एक सूखा जामुन का पेड़ कथा सुन रहे लोगों के ऊपर गिरा। इस दौरान पेड़ के चपेट में आकर राधिका (30) वर्ष, वीरेंद्र गौड़ (30), रीता गोंड(40) निवासी अहिरौली और रंभा देवी (40) निवासी पिपराइच इंदु (35) घायल हो गए हैं।

वहीं, घायल इंदु, राधिका और खुशी की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। क्षेत्र में इस घटना को सुनकर हाहाकार मचा हुआ है। वहीं इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

 

The post जंगल में चल रहा था कथा का आयोजन, अचानक गिरा पेड़, आधा दर्जन लोग घायल first appeared on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button