——
छत्तीसगढ़

जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत, जहरीले जीव-जंतु के काटने की आशंका

बिलासपुर।  बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र के खैरा-लगरा गांव में दर्दनाक मामला सामने आया है। जमीन पर सो रही दो सगी बहनों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 13 वर्षीय बड़ी बहन नीशू की मौत हो गई। वहीं 6 वर्षीय छोटी बहन तेजस्वनी का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। दोनों बहनों के एक साथ बीमार पड़ने से जहरीले जीव-जंतु के काटने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

बताया जा रहा है कि खैरा-लगरा गांव में दोनों बहनें जमीन पर सो रही थीं। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान 13 वर्षीय नीशू ने दम तोड़ दिया। वहीं 6 वर्षीय तेजस्वनी की हालत को देखते हुए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

दोनों बहनों के एक साथ बीमार पड़ने की वजह से जहरीले जीव-जंतु के काटने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नीशू की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button