——
नई दिल्लीभोपालराष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

जामुल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर “आशीर्वाद के दिये” जलाये गये

जामुलः- नगर पालिका जामुल के हृदय स्थल रावण भाठा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘‘आर्शीवाद के दिये” बड़े ही हर्षोल्लास के साथ जलाए गए। नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के आतिथ्य में पूरे जामुल नगर के समस्त सार्वजनिक स्थलों में भी दीपक जलाये गये। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि 17 सितम्बर को भगवान विश्वकर्मा जयंती है और हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्म दिवस भी है।और हम सब के लिए हर्ष का विषय है कि आज पूरे जामुल में नगरवासियों द्वारा सार्वजनिक ही नहीं बल्कि अपने  घरों में भी दिया प्रज्वलित किया जा रहा है। उन्होंने कहा अनगिनत योजनाएं पूरे देश में हमारी सरकार द्वारा संचालित की जा रही है, जिससे करोड़ो हितग्राही लाभान्वित हो रहे है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किये गए।

‘‘आर्शीवाद का दिया’’ कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी रमाकांत साहू, वार्ड पार्षद सीमा यादव, दीपक गुप्ता, रामदुलार साहू, चुम्मन वर्मा, कविता विश्वाल सहित उप अभियंता गण सचिन भागवत, विनायक गर्ग, हरिश वर्मा, संजय शर्मा, बाली बर्मन, विशेश्वर वर्मा, रामचंद साहू, अरविंद यादव, केदार साहू, लक्ष्मी वर्मा, रश्मि वर्मा, अनिता साहू, हेमिन साहू, नगर पालिका के कर्मचारी शिवाजी प्रसाद, शिवनंदन देवांगन, मोहन वर्मा, रामू देवांगन, हर्षा डहरिया, स्व सहायता समूह की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

The post जामुल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर “आशीर्वाद के दिये” जलाये गये appeared first on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button