जिला कार्यालय में व्यापार प्रकोष्ठ के नेतृत्व में पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम आयोजित


भिलाई/ भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय जन-संवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ का आयोजन व्यापार प्रकोष्ठ के नेतृत्व में उत्साहपूर्वक किया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और उनके विचारों को आत्मसात किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन एवं वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह देश के कोने-कोने में छिपी प्रतिभाओं, सामाजिक प्रयासों और राष्ट्र निर्माण के संकल्पों को उजागर करने का एक बड़ा मंच बन चुका है।
इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष चिन्ना केशवलु, योगेंद्र सिंह, प्रेमलाल साहू, मदन सेन, विजय जायसवाल, मनोज तिवारी, रामप्रीत पासवान, विनोद विश्वकर्मा एवं सत्यम व्यास, सोनू जायसवाल,सुदर्शन राव प्रमुख रूप से उपस्थिति थे
कार्यक्रम के दौरान व्यापार प्रकोष्ठ के सदस्यों के साथ-साथ बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।



