Google Analytics —— Meta Pixel
विविध ख़बरें

ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की महाराष्ट्र में चल रही ट्रेनिंग रद्द

महाराष्ट्र
ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की महाराष्ट्र में चल रही ट्रेनिंग रद्द कर दी गई है। उनके मेडिकल सर्टिफिकेट की जांच के बीच यह बड़ा कदम उठाया गया है। मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) की ओर से जारी एक पत्र में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया कि पूजा दिलीप खेडकर के जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम को रोकने का फैसला हुआ है। साथ ही, आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए उन्होंने तत्काल वापस बुलाया गया है। वाशिम जिले में तैनात रहीं 2023 बैच की अधिकारी खेडकर ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को कई मेडिकल सर्टिफिकट दिए थे, जिनमें से एक दृष्टि संबंधी दिव्यांगता को दर्शाता है।

34 वर्षीय पूजा खेडकर सिविल सेवा परीक्षा में चुने जाने के लिए कपटपूर्ण तरीके का इस्तेमाल करने के आरोपों का सामना कर रही हैं। उन्होंने खुद को कथित तौर पर शारीरिक रूप से दिव्यांग और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समुदाय का बताया था। खेडकर पर पुणे में तैनाती के दौरान विशेषाधिकारों का दुरुपयोग करने का भी आरोप है। यह भी सामने आया है कि विवादास्पद IAS अधिकारी ने 2007 में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए फिटनेस सर्टिफिकेट प्रस्तुत किया था।

 

The post ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की महाराष्ट्र में चल रही ट्रेनिंग रद्द first appeared on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button