Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

विश्व आदिवासी दिवस पर शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, तिरंगा रैली की शुरुआत

आदिवासी महापुरुषों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम; हर घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरूआत

तिरंगा रैली निकाली गई

       दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 09 अगस्त 2024 को आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित जिले के सभी शासकीय छात्रावासों, प्रयास आवासीय विद्यालय तथा विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र में आदिवासी महापुरुषों से संबंधित शैक्षणिक एवं सामाजिक, समाज सेवा, सांस्कृतिक, पर्यावरण संरक्षण, गीत संगीत, आदिवासी नृत्य, भाषण, चित्रकला आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से आदिवासी समाज की संस्कृति/सभ्यता को कैसे एक पीढ़ी से दूसरे पीढ़ी में हस्तांरित किए जाये, ऐसे संदेश देने वाले कार्यक्रम कराया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी दुर्ग श्री अरविंद कुमार एक्का, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री हेमंत कुमार सिन्हा तथा समाज के गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। शासन के मंशा अनुरूप हर घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरूआत 09 अगस्त को तिरंगा रैली निकाली गई।

 

 

 

जिले में अब तक 483.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज

       दुर्ग। जिले में 01 जून से 09 अगस्त तक 483.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 814.6 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 332.1 मिमी धमधा तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 402.0 मिमी, तहसील बोरी में 396.6 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 427.6 मिमी और तहसील अहिवारा में 527.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 09 अगस्त को तहसील पाटन में 3.0 मिमी, तहसील बोरी में 6.3 मिमी, तहसील भिलाई-3 में 1.0 मिमी और तहसील अहिवारा में 2.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button