दॅ एस्ट्रो क्लब बीआईटी दुर्ग ने सरकारी स्कूल के 9वीं-10वीं के बच्चों को समझाया खगोलीय घटनाएं, कराई अंतरिक्ष की सैर

बच्चो को अपने पालकों के साथ आने का निमंत्रण दिया गया, जिसमे टेलिस्कोप द्वारा उन्हें चाँद तथा मुख्य तारों को दिखाया गया।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। दॅ एस्ट्रो क्लब बीआईटी दुर्ग द्वारा शुक्रवर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ग्राम कानाकोट में एस्ट्रोनॉमी अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों को विभिन्न खगोलीय घटनाओं की जानकारी दी गयी, जिससे बच्चे अंतरिक्ष की घटनाओं को समझ सके।
इस एक दिवसीय प्रोग्राम में बच्चो को कॉसमॉस की जानकारी दी गयी तथा विभिन्न एक्सपेरिमेंट्स के माध्यम से उन्हें खगोलीय घटनायो को समझाया गया। शाला में दोपहर को टेलिस्कोप द्वारा सूर्य में धब्बों को दिखाया गया और सौर्य कलंक की जानकारी दी गयी।
शाम होते ही बच्चो को अपने पालकों के साथ आने का निमंत्रण दिया गया, जिसमे टेलिस्कोप द्वारा उन्हें चाँद तथा मुख्य तारों को दिखाया गया। उनके बारे में जानकारी दी गई। प्रोफेसर सी.एस.रोबिनसन के नेतृत्त्व में द एस्ट्रो क्लब के विद्यार्थी अभिषेक कश्यप, अक्षय श्रीवास्तव, प्रिया चौहान, विपुल वर्मा, आदित्य देशमुख, अपूर्व घोषाल, ओम जायसवाल, रुचिता वर्मा, ऋषभ त्रिपाठी,समिध लीखा, श्रृष्टि कुमारी, साक्षी देवांगन, कशिश देवांगन, शिखर ताम्रकार, मोमिनुल हुसैन, अदिति श्रीवास्तव, अदिति सिंह, आदत तिवारी, निधि पांडेय, यू रजत, ईशान साहू व निखिल यादव द्वारा कार्यक्रम को सफलता से आयोजित किया गया।
The post दॅ एस्ट्रो क्लब बीआईटी दुर्ग ने सरकारी स्कूल के 9वीं-10वीं के बच्चों को समझाया खगोलीय घटनाएं, कराई अंतरिक्ष की सैर appeared first on Suchnaji.


