Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

नंदिनी टाउनशिप के पास भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

      अहिवारा, दुर्ग। 20 सितम्बर 2025 की रात लगभग 9 बजे नंदिनी टाउनशिप निवासी सुखराम साहू अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए केक लेने अहिवारा जा रहे थे। उनके साथ पुत्र अरमान साहू (6 वर्ष) और पुत्री आरग्या साहू (8 वर्ष) भी मोटरसाइकिल (RX 100, क्रमांक CG 07 ZU 9816) पर सवार थे।

दशहरा मैदान के पास उनकी बाइक सामने से आ रही डिलक्स मोटरसाइकिल से टकरा गई।

  • हादसे में अरमान साहू को गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान जिला अस्पताल दुर्ग में उसकी मौत हो गई।

  • सुखराम साहू को सेक्टर-09 अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई।

  • उनकी बेटी आरग्या साहू घायल है।

  • दूसरी बाइक (Deluxe) के चालक खेमलाल जोगी, निवासी पोटिया का जिला अस्पताल दुर्ग में उपचार जारी है।

Related Articles

Back to top button