नंदिनी रोड पर सप्लायरों द्वारा अवैध रूप से संग्रहित भवन निर्माण सामग्री हटाने, शिवसेना ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
भिलाई-नंदनी रोड़ करूणा हॉस्पिटल के सामने वार्ड 34 एवं वार्ड 33,शर्मा कालोनी स्थित सड़क पर अतिक्रमण कर सप्लायरों द्वारा भवन निर्माण सामाग्री रखी रहने के कारण सड़क संकरी हो गयी है।जिस कारण लोगों को आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह सामग्री सड़क के उपर डिवाइडर के दोनों ओर अस्पताल और चर्च के आस-पास बिखरी पड़ी रहती है।शिकायत के बाद भी नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। इस फैली हुई निर्माण सामग्री की वजह से कई बार दो पहिया वाहन चालक स्लिप होकर गिरने की वजह से घायल हो चुके है।
भरी गर्मी के बीच जून महीने में पीने के पानी की मेन पाईप लाइन सप्लायरों की जेसीबी मशीन से टूट गयी थी। जिसके कारण चार दिन तक लाखों लीटर पानी शर्मा कालोनी में ब्यर्थ बहता रहा था। निगम में शिकायत की गई तब जाकर दो से तीन में पाइप लाइन सुधारी गयी।
जिस जगह पर भवन निर्माण सामग्री रखी जाती है उसी के सामने सड़क पार करने के लिए डिवाइडर के बीच जगह को छोड़ा गया है। हाईवा ट्रक, जेसीबी मशीन आदि मोड़ पर खड़ी रहती है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों सहित बुजुर्ग आदि को सड़क पार करते समय परेशानी होती है। जेसीबी मशीन से निर्माण सामाग्री हाईवा ट्रक में लोडिंग करते समय नंदनी रोड़ में जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। हर समय दुर्घटना की सम्भवना बनी रहती है।
इस विकराल जन समस्या के निराकरण के लिये जनहित में शिव सेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव,भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता,रमेश सिंह संदीप हटवार जसवंत सिंह आदि भिलाई निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपने वालों में शामिल थे।
The post नंदिनी रोड पर सप्लायरों द्वारा अवैध रूप से संग्रहित भवन निर्माण सामग्री हटाने, शिवसेना ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन appeared first on Pramodan News.