——
छत्तीसगढ़

नकली नोट खपाने की कोशिश, पकड़े गए दोनों युवक कुछ घंटों में छूटे, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

सकी जिले के हसौद में कथित नकली नोट चलाने की कोशिश का मामला सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं आप है की धमनी और हसौद क्षेत्र में दो युवक कथित तौर पर नकली नोट खपाने की कोशिश कर रहे थे इस दौरान स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया दावा किया जा रहा है कि युवकों की तलाशी के दौरान 1100 रुपए की कथित नकली नोट बरामद हुए थे लेकिन इस पूरे मामले में उसे वक्त नया मोड़ आ गया जब कुछ घंटे के भीतर दोनों युवकों को छोड़ दिए जाने की चर्चा सामने आई इसके बाद सवाल उठने लगे कि आखिर कठिन नकली नोटों के मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की और क्या इस मामले में विधिवत प्रकरण दर्ज किया गया था

पूरा मामला सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहां कथित नकली नोट खपाने की कोशिश को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था। युवकों के पास से 11 सौ रुपये के कथित नकली नोट मिलने का दावा भी किया जा रहा है। हालांकि, नोटों की वास्तविकता और पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

वहीं, कुछ ही घंटों में दोनों युवकों को छोड़े जाने की चर्चा के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए सक्ती पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच की जिम्मेदारी चंद्रपुर एसडीओपी सुमित गुप्ता को सौंपी गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान यदि थाने के किसी भी कर्मचारी की ओर से संबंधित मामले में प्रकरण दर्ज करने में लापरवाही सामने आती है, तो जांच के निष्कर्षों के आधार पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अब देखना होगा कि जांच में कथित नकली नोटों के मामले में क्या तथ्य सामने आते हैं और पुलिस की कार्रवाई को लेकर उठ रहे सवालों पर जांच रिपोर्ट क्या खुलासा करती है।

Related Articles

Back to top button