Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

निर्वाचन कर्तव्य के दौरान मृत कर्मी के उत्तराधिकारियों को 15 लाख रूपए का अनुग्रह प्रतिकर

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने दुर्ग सर्किट हाउस में प्रदान किए चेक

       दुर्ग। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज दुर्ग सर्किट हाउस में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान निर्वाचन कर्तव्य निभाते समय मृत हुई कर्मी श्रीमती मधु बंजारे के वैध उत्तराधिकारियों को 15 लाख रूपए का अनुग्रह प्रतिकर राशि का चेक प्रदान किया। श्रीमती मधु बंजारे की 8 मई 2024 को एनएच-53 ओवरब्रिज कैलाश नगर कुम्हारी के पास एक वाहन दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य अनुग्रह प्रतिकर भुगतान नियम 2009 के तहत यह राशि स्वीकृत की गई।

       श्रीमती कंगाले ने मृतक के पुत्र श्री नितिन कुमार बंजारे और श्री विपिन कुमार बंजारे को प्रत्येक को 7.5 लाख रूपए का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.के. दुबे और सभी एआरओ भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button