——
छत्तीसगढ़

पशु तस्करी पर KCG पुलिस की कार्रवाई, 4 भैंस बरामद, 7.88 लाख का सामान जब्त

खैरागढ़। जिला केसीजी पुलिस ने पशु तस्करी और पशुओं के प्रति क्रूरता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार भैंसों को बरामद किया है। मवेशियों को बिना चारा-पानी के पिकअप में ठूंसकर नागपुर की ओर कत्लखाना ले जाया जा रहा था। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद पिकअप में मवेशियों को अवैध रूप से नागपुर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने आबकारी चेक पोस्ट ग्राम खादी में नाकाबंदी की। कुछ देर बाद पिकअप क्रमांक CG-04-LW-0483 को रोककर जांच की गई। वाहन में चार भैंसे क्रूरता पूर्वक भरे मिले। पूछताछ में पशुओं की खरीदी-बिक्री व परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

पुलिस ने चार भैंसे (₹80 हजार), पिकअप (₹7 लाख) और मोबाइल (₹8 हजार) समेत कुल ₹7.88 लाख की संपत्ति जब्त की। मामले में अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। आरोपी सुमित कुमार धुर्वे, उम्र 20 वर्ष, निवासी नेवासपुर, थाना रेंगाखार, जिला कबीरधाम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button