Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़

पाकिस्तानी क्रिकेटर रजा हसन ने पूजा बोमन के साथ की सगाई




पाकिस्तान के कई क्रिकेटरों ने भारत को अपना ससुराल बनाया है और इस कड़ी में अब एक नया नाम भी शामिल होने जा रहा है. पाकिस्तान के लिए 11 इंटरनेशनल मैच खेल चुके Raza Hasan ने हाल ही में भारतीय हिंदू लड़की Pooja Boman से सगाई कर ली है. यह कपल अगले साल जनवरी या फरवरी तक निकाह कर लेगा. हसन ने बताया कि इस निकाह से पहले पूजा इस्लाम धर्म कबूल कर लेंगी. दोनों ने कुछ दिनों पहले अमेरिका में ही यह सगाई की है.

2012 में पाकिस्तान के लिए डेब्यू

बता दें Raza Hasan पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सियालकोट से ताल्लुक रखते हैं, जिन्होंने साल 2012 में पाकिस्तान के लिए डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने अगले दो साल तक अपने देश के लिए कुल 10 T20 इंटरनेशनल और एकमात्र वनडे मैच खेला. वह स्लो लेफ्टआर्म स्पिन गेंदबाज हैं, जिन्होंने T20I में 10 और वनडे में सिर्फ 1 विकेट अपने नाम किया.







Previous articleगिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; छह दिनों में 5000 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी 24800 के नीचे
Next articleइंटर स्कूल क्लाइंबिग स्पर्धा में इन्दौर ओवरऑल चैंपियन


Related Articles

Back to top button