Google Analytics —— Meta Pixel
विविध ख़बरें

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी के द्वारा परिवहन की चेकिंग की गई

डिंडोरी  
डिंडोरी  वैसे तो जिला मुख्यालय में आए दिन चलानी की कार्यवाही का कार्य किया जाता है लेकिन पहली बार पुलिस कप्तान के मार्ग दर्शन पर स्कूलों में चलित वाहन चेकिंग का कार्य किया गया है।को की अति आवश्यक था क्योंकि बच्चो की जिंदगी का सवाल है।यातायात थाना एवं परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनो के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही करते हुये सेंट एंजिल स्कूल एवं राजुषा स्कूल में जाकर स्कूली वाहनों की चैकिंग की जाकर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टीगत रखते हुये स्कूली वाहन चालकों को आवश्यक समझाईस दी गयी ।

साथ ही स्कूली वाहनों में सेफ्टी फीचर्स जैसे फस्ट एड बाक्स, अग्नि शामक यंत्र, इमरजेंसी विंडों, टायर, इंटीकेटर, वाईपर इत्यादि चैक किये गये, साथ ही वाहनों के दस्तावेज जैसे फिटनेस, परमिट, इंश्योरेन्स , ड्रायविंग लायसेंस आदि चैक किये जाकर कमी पाये जाने पर चालानी कार्यवाही की गयी । संयुक्त कार्यवाही के दौरान स्कूल प्रबंधन के अतिरिक्त चलने वाली वैन / आटो इत्यादि वाहन के चालकों को भी छात्र-छात्राओं के सुरक्षित परिवहन के लिये आवश्यक समझाईश दी गयी ।

The post पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी के द्वारा परिवहन की चेकिंग की गई first appeared on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button