Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़

भिलाई-3 में शैक्षणिक उत्साह: स्कूल उत्सव के साथ भूमिपूजन भी संपन्न

      भिलाई, दुर्ग। भिलाई-3 के सिरसाकला स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में आज वार्षिक उत्सव एवं भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनों का मन मोह लिया।

      इस अवसर पर अहिवारा विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) माननीय राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यालय परिवार को वार्षिक उत्सव की शुभकामनाएँ देते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और भविष्य में विद्यालय के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

      कार्यक्रम में भिलाई-3 नगर निगम के महापौर श्री निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चंद्राकर तथा विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने भूमिपूजन कर नए विकास कार्यों की शुरुआत की और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन ने शिक्षा, संस्कार और सामुदायिक सहभागिता का सुंदर संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button