——
छत्तीसगढ़

बाड़ी में काम कर रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

पेंड्रा। मरवाही वन मंडल क्षेत्र के ग्राम पंचायत नाका में बाड़ी में काम कर रही एक महिला पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर भालू को जंगल की ओर खदेड़ा। घटना के बाद घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ग्राम नाका निवासी सविता अपनी बाड़ी में काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक वहां एक भालू पहुंच गया। महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले ही भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान महिला के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। भालू के हमले से महिला मदद के लिए चीखने लगी। महिला की आवाज सुनकर उसके परिजन और आसपास के पड़ोसी तत्काल मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख भालू वहां मौजूद रहा, जिसके बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर शोर मचाया। लोगों के लगातार शोर करने पर भालू वहां से जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल महिला को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और घटना की जानकारी दी।  की गणेश प्रतिमाएं घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात ईएमटी शुक्ला प्रसाद और पायलट सुनील कुमार ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया। इसके बाद घायल महिला को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में महिला को भर्ती कर चिकित्सकों की निगरानी में उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार महिला को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं। फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बनी हुई है और उपचार जारी है।  के बाद दहशत का माहौल गांव में महिला पर भालू के हमले की खबर फैलते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों में जंगली जानवरों की मौजूदगी को लेकर चिंता बढ़ गई है। मरवाही वन मंडल क्षेत्र में जंगल से लगे गांवों में अक्सर ग्रामीणों का वन्यजीवों से सामना होता रहता है। ऐसे में ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लोगों को सतर्क रहने के लिए जागरूक करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बाड़ी और खेत जंगल के आसपास होने के कारण लोग रोजाना खेती-किसानी और अन्य कामों के लिए घर से बाहर निकलते हैं। ऐसे में जंगली जानवरों के अचानक सामने आने से जान का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू की गतिविधियों पर नजर रखने और उसे आबादी वाले क्षेत्र में आने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। फिलहाल घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button