बोकारो स्टील प्लांट में हादसा, देखिए फोटो

- असुरक्षित कार्य की वजह से एक घटना हो गई है।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro STeel plant) में हादसा हो गया है। स्टील मेल्टिंग शॉप-1 के स्लैग यार्ड की एक फोटो ने हड़कंप मचा दिया है। गनिमत यह है कि हादसे की चपेट में कोई कर्मचारी-अधिकारी नहीं आया है। मालवाहक ने स्ट्रक्चर को तोड़ दिया है, जिससे एक गैस पाइप टूटकर उसमें फंस गई है। इस वजह से आवागमन प्रभावित हो गया है।
ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: बीएसपी में सड़क हादसा, कर्मचारी आइसीयू में भर्ती
एसएमएस-1 के स्लैग यार्ड की घटना की फोटो तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि मालवाहक के चालक ने लापरवाही बरती है। खाली मालवाहक का डाला उठाकर ले जा रहा था। जबकि उसे ऐसा नहीं करना चाहिए। हाइड्रोलिंक डाला होता है।
ये खबर भी पढ़ें: CCI ने अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड को दी ओरिएंट सीमेंट की 72.8% तक की हिस्सेदारी के अधिग्रहण की मंजूरी
डाला उठा होने से वह स्ट्रक्चर से टकरा गया, जिसकी वजह से प्रबंधन को भारी नुकसान हुआ है। जब तक पाइप को काटकर निकाला नहीं जाएगा, तब तक वाहन आगे नहीं जा सकेगा। असुरक्षित कार्य की वजह से एक घटना हो गई है। इस संबंध में प्रबंधन की ओर से आधिकारिक बयान आते ही खबर अपडेट की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें: तेलंगाना, हरियाणा और गुजरात के कर्मचारियों के लिए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री देंगे ये सौगात
The post बोकारो स्टील प्लांट में हादसा, देखिए फोटो appeared first on Suchnaji.
