Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़रायपुर

ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर से हुए रवाना, कवर्धा में कांवड़ियों पर बरसाएँगे पुष्प

       कवर्धा। श्रावण मास के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज हेलीकॉप्टर से कवर्धा के लिए रवाना हुए। वे पवित्र स्थल भगवान भोरमदेव मंदिर में जलाभिषेक कर राज्य के कल्याण की कामना करेंगे।

       इस मौके पर मुख्यमंत्री कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करेंगे। श्रद्धा और भक्ति के इस महासंगम में मुख्यमंत्री का यह अभिनंदन gesture कांवड़ियों के लिए एक अविस्मरणीय क्षण बन गया है।

       मुख्यमंत्री साय के साथ इस भव्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव भी साथ रवाना हुए हैं।

       हर-हर महादेव के जयकारों और घंटियों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है। हजारों की संख्या में शिवभक्त भगवान भोरमदेव के दर्शनों एवं जलाभिषेक के लिए कवर्धा पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के स्वागत से श्रद्धालुओं में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई।

       कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा श्रद्धालुओं के साथ संवाद, स्वागत और आशीर्वाद देने की भी संभावना है।

       यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समरसता और शिवभक्ति की परंपरा को नई ऊंचाइयां देने वाला क्षण भी बन गया है।

Related Articles

Back to top button