Google Analytics —— Meta Pixel
विविध ख़बरें

गणपति विहार में पारिवारिक मिलन समारोह मनाया गया

भिलाई-स्थानीय गणपति विहार कॉलोनी में नव वर्ष के अवसर पर पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन फेज 4 में किया गया।रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ परिवार का परिचय कार्यक्रम भी हुआ।इस अवसर पर कॉलोनी की सफाई करने वाले कर्मचारियों एवं निगम कर्मियों का सम्मान किया गया।जिसे सभी ने सराहा। बीजापुर नक्सली घटना में शहीद वीर जवानों को दीप जला कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कालोनी में सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय और पर्यावरण ,स्वच्छता के लिए कार्य करने वाले नागरिकों को भी शाल श्रीफल,प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया जिनमें प्रदीप कुमार अमृत,निश्चय साहू,गंधर्व,भागवत वर्मा,कामदेव साहू, रघुवीर चनप शामिल हैं।देर रात्रि तक बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई जिसमें एकल नृत्य में वेदांती,अक्षत पांडे,हित्विक साहू,गीत दिल्लीवा र, सा नवी सिंह,तोशी, वेदांती ने बेहतरीन प्रस्तुति दी।प्रिय नसी, आशी,आर ना, सुदीक्षा,तोशी ने समूह नृत्य में खूब तालिया बटोरी। तनिष्क साहू ग्रुप ने भी नृत्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में सुमधुर गीतों ने भी शमा बंधा।प्रशांत श्रीवास्तव,अवनीश त्रिपाठी,अक्षत त्रिपाठी, सूर्या सा वो,वसुधा गुप्ता, रायना चौधरी,प्रमोद अमृत,योगेश यादव ने गीत प्रस्तुत किए,ललित उपाध्याय ने राम स्तुति प्रस्तुत की।रामलाला की स्थापना की वर्षगांठ के अवसर पर पूजा अर्चना और भजन के साथ सभी ने आनंद लिया।कार्यक्रम का संचालन अवनीश त्रिपाठी एवं ललित उपाध्याय ने किया।समन्वय समिति के अध्यक्ष सुशील तिवारी ने वर्ष भर की गतिविधियों की रिपोर्ट दी तथा भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। महिलाओं के लिए भी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।अतिथियों ने सभी को पुरस्कृत किया।अंत में प्रदीप अमृत ने आभार प्रदर्शन किया।

The post गणपति विहार में पारिवारिक मिलन समारोह मनाया गया appeared first on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button