Google Analytics —— Meta Pixel
विविध ख़बरें

भिलाई के कैंप के झुलसे दिव्यांश की सर्जरी के लिए विधायक रिकेश ने की पहल

भिलाई नगर – वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत कैम्प क्षेत्र में झुलसे दिव्यांश की सर्जरी के लिए विधायक रिकेश सेन ने एक और पहल की है।रिकेश सेन इस बच्चे की सर्जरी और उपचार का पूरा खर्च स्वयं वहन करेंगे।आज सुबह विधायक कार्यालय में बच्चे के माता-पिता ने सम्पर्क कर सर्जरी में हो रहे बड़े खर्च को लेकर आर्थिक रूप से अक्षमता जताई थी। पटना के छठ घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने मौजूद विधायक रिकेश सेन से दिव्यांश के पिता ने फोन पर बात की।

उन्होंने बताया कि दिव्यांश साहू के ऊपर कुछ बदमाशों ने बम जला कर फेंक दिया था जिससे उनका बेटा बुरी तरह झुलस गया है। बीएम शाह हास्पीटल में उसे उपचारार्थ भर्ती कराया गया है। उसकी एक बड़ी सर्जरी होनी है जिसके लिए वो रूपये नहीं दे पा रहे हैं।

विधायक रिकेश ने न केवल दिव्यांश के पिता को सर्जरी के पूरे खर्च का जिम्मा खुद उठाने का आश्वासन दिया बल्कि बीएम शाह हास्पीटल के सर्जन डॉ कोठारी से दिव्यांश के जल्द स्वस्थ होने के संबंध में चर्चा भी की। रिकेश सेन ने हास्पीटल प्रबंधन से सर्जरी का पूरा खर्च पूछा और रूपये भेजने की बात कर शीघ्र सर्जरी शुरू करने का आग्रह किया।

दूसरी तरफ सेक्टर-9 हास्पीटल में एडमिट अभिषेक यादव और हेमचंद्र के विषय में भी उन्होंने चिकित्सकों से चर्चा कर दोनों के शीघ्र स्वस्थ होने की छठी मैया से प्रार्थना भी की।

The post भिलाई के कैंप के झुलसे दिव्यांश की सर्जरी के लिए विधायक रिकेश ने की पहल appeared first on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button