Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़जशपुररायपुर

मुख्यमंत्री पहाड़ी कोरवा जनजाति के कल्याण के प्रति समर्पित

पहाड़ी कोरवा बसाहटों में पीएम जनमन शिविर का आयोजन

       जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के उत्थान के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, आर्थिक विकास और रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय पहाड़ी कोरवा परिवारों के स्वास्थ्य को लेकर भी सजग हैं।

       इस दिशा में, जिला प्रशासन द्वारा बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत खाखरा में पीएम जनमन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए 21 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए और 46 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में पहाड़ी कोरवा परिवारों का खून, मलेरिया, और शुगर जांच प्राथमिकता से किया, साथ ही आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया।

Related Articles

Back to top button