
प्रशासनिक दक्षता और संतुलन के उद्देश्य से हुआ फेरबदलरा
ज्य शासन ने जारी किया नवीन आदेश
कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कदम
दो वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में हुआ आंशिक परिवर्तन
नवा रायपुर। राज्य शासन ने प्रशासनिक दक्षता और संतुलन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के दायित्वों में आंशिक फेरबदल किया है। इस क्रम में दो वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभारों में बदलाव करते हुए नवीन आदेश जारी किया गया है। यह कदम शासन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण प्रयास है।
प्रमुख बिंदु:
- श्री मुकेश कुमार बंसल (IAS – 2005), सचिव वित्त विभाग एवं अतिरिक्त प्रभार सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव वाणिज्यिक कर (आबकारी एवं पंजीयन को छोड़कर), तथा सचिव माननीय मुख्यमंत्री को केवल सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।
श्री रजत कुमार (IAS – 2005), सचिव वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग एवं अतिरिक्त प्रभार सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग (रेल परियोजनाएं) विभाग को सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जो वह अपने वर्तमान दायित्वों के साथ निभाएंगे।
यह आदेश राज्य शासन द्वारा क्रमांक ई 1-01/2025/एक-2 के तहत जारी किया गया। इस प्रशासनिक निर्णय को सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था में संतुलन और कुशल संचालन हेतु उठाया गया कदम माना जा रहा है।



