Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से गायक कैलाश खेर की मुलाकात

छत्तीसगढ़ में कार्यक्रम के दौरान कैलाश खेर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का स्वागत किया और उनके नाम की खास व्याख्या की

सुप्रसिद्ध गायक श्री कैलाश खेर ने बताया मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नाम का अर्थ, कहा- यथा नाम तथा गुण

मुख्यमंत्री ने श्री कैलाश खेर का किया छत्तीसगढ़ में आत्मीय स्वागत

       रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज यहां उनके निवास में सुप्रसिद्ध गायक श्री कैलाश खेर ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री कैलाश खेर का छत्तीसगढ़ आने पर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान श्री कैलाश खेर ने अपने चिर-परिचित अंदाज में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के शुभ नाम की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि ‘साय वही जो साया दे’। मुख्यमंत्री श्री साय यथा नाम तथा गुण हैं। उल्लेखनीय है कि श्री कैलाश खेर आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में एक कार्यक्रम में शरीक होने छत्तीसगढ़ आये हैं।

Related Articles

Back to top button