——
छत्तीसगढ़

मुलजिम पेशी ड्यूटी के दौरान नशे में धुत मिले ASI-आरक्षक, राइफल छोड़कर जमीन पर सोए, दोनों सस्पेंड

दुर्ग। सहायक उप निरीक्षक जीवन प्रकाश और आरक्षक ऋषिकांत त्रिपाठी दुर्ग को ड्यूटी के दौरान वर्दी में शराब के नशे में पाए जाने और लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है। जिसका आदेश दुर्ग पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जारी किया है।

जानकारी के अनुसार दोनों पुलिसकर्मियों को मुलजिम पेशी ड्यूटी के लिए 17 अक्टूबर को सरगुजा भेजा गया था। इस दौरान 18 अक्टूबर को अंबिकापुर नया बस स्टैंड में दोनों पुलिसकर्मी पुलिस की वर्दी में शराब का सेवन कर इंसास राइफल को छोड़कर जमीन में सोते हुए पाए गए। इसके बाद दोनों जवानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button