Google Analytics —— Meta Pixel
विविध ख़बरें

यूपी में बदमाशों के हौसले बुलंद, पूर्व भाजपा विधायक की पत्नी को भी लुटा

फतेहपुर

यूपी में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन राह चलते लोगों के साथ लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही हैं। फतेहपुर में भी लुटेरों ने दिन दहाड़े वारदात को अंजाम दे डाला। यहां लुटेरों ने पूर्व भाजपा विधायक की पत्नी को भी नहीं छोड़ा और मंगलसूत्र लूटकर भाग निकले। घटना के दौरान पूर्व विधायक की पत्नी आवास विकास कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक के लिए गईं थीं। यहीं पर बाइक पर दो लुटेरे सवार होकर आए और गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग निकले। लुटेरे भागते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए। पूर्व भाजपा विधायक करन सिंह पटेल का आवास विकास मोहल्ले में घर हैं। पत्नी के साथ पूर्व विधायक घर में रहते हैं। गुरुवार सुबह करीब पौने सात बजे उनकी 60 वर्षीय पत्नी शांति सिंह रोज की तरह घर के पास ही मॉर्निंग वॉक कर रही थी।

इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर पीछे से एक बाइक में सवार दो युवक आये और शांति सिंह के गले से मंगलसूत्र छीन फरार हो गए। जब तक शांति देवी शोर मचाती लुटेरे फरार हो चुके थे। हालांकि बदमाश इतने बेखौफ थे कि घटनास्थल से करीब सौ मीटर की दूरी पर ही स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में 470 रुपये का पेट्रोल डलवाया और आबूनगर की तरफ तेज रफ्तार से निकल गए। लूट की सूचना पर कोतवाली पुलिस के साथ सीओ सिटी वीर सिंह मौके पर पहुंचे। पूर्व  विधायक के आवास के बाहर लगे सीसी कैमरे की फुटेज देखी। बाइक सवार संदिग्ध लुटेरे कैमरे में कैद हुए हैं। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि शातिरों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।

 

The post यूपी में बदमाशों के हौसले बुलंद, पूर्व भाजपा विधायक की पत्नी को भी लुटा first appeared on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button