Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

रविंद्र सिंह को भाजपा किसान मोर्चा में प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर बधाइयों का लगा तांता

       भिलाई। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में कृषि, उद्यानिकी एवं सब्जी उत्पाद प्रकल्प के प्रदेश संयोजक के रूप में भैया रविंद्र सिंह की नियुक्ति पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

       इस अवसर पर राजू श्रीवास्तव, एस.एन. सिंह, सत्यम व्यास, मनजीत कुमार, रामप्रीत पासवान, मेवा लाल यादव, विनोद विश्वकर्मा, लालबाबू सोनी, श्रीनू राव, प्रेम प्रकाश सिंह, एम. सुदर्शन राव, सतपाल सिंह, सोनू जायसवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, राजू सिंह एवं आशीष मिश्रा सहित अन्य लोगों ने विश्वास जताया कि रविंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में कृषि, उद्यानिकी और सब्जी उत्पाद से जुड़े किसानों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
बधाई देने वालों ने यह भी आशा व्यक्त की कि उनकी सक्रिय भूमिका से किसानों के हितों की रक्षा होगी और संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

Related Articles

Back to top button